रांची, दिसम्बर 10 -- खूंटी, संवाददाता। अड़की प्रखंड में संचालित कल्याण अस्पताल की व्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी रूप से चालू करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के दैनिक संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की खरीद और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुति के माध्यम से अस्पताल में किए गए नवीनीकरण कार्यों, बेसिक रिहैबिलिटेशन सुविधाओं, विद्युतीकरण, डेंटल, आई एवं एनसीडी क्लिनिक की स्थापना से संबंधित प्रगति का अवलोकन किया गया। साथ ही विभिन्न मेडिकल उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की खरीद प्रक्रिया को भी अधिकारियों ने विस्तार से रखा। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.