अड़की पुलिस ने फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, जेल
रांची, जून 22 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की समकालीन अभियान के तहत अड़की थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अड़की थाना कांड संख्या 16/98, धारा 395/397 आईपीसी एवं 17 सीएलए एक्ट के मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे निमडीह निवासी आरोपी सिपाही मुंडा को गिरफ्तार किया गया। वह डकैती से जुड़े एक मामले में वांछित था। वहीं अड़की थाना कांड संख्या 51/15, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे टुंडु गांव निवासी करम सिंह मुंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.