रांची, फरवरी 1 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत तिरला पंचायत के तिरला ग्राम में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच लगभग 30 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता मनोज मंडल, पंचायत मुखिया खुशबू रानी भेंगरा, ग्राम प्रधान कंडेर जोहन मुंडा, कुलबुरू ग्राम प्रधान बुधराम मुंडा, उप मुखिया आनंद मसीह मुंडा, बिरसा रोड़ा ग्राम प्रधान अनद्रीयस मुंडा, प्रेम मुंडा सहित कई ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.