अडवारा में 8 नवनियुक्त होमगार्ड सम्मानित, 7 आदिवासी युवाओं को मिली नौकरी
गिरडीह, मई 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के पंचायत सचिवालय अडवारा में नव नियुक्त होमगार्डों का स्वागत किया गया। इसे लेकर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन मुखिया संगीता कुमारी के द्वारा किया गया। अडवारा पंचायत के 7 आदिवासी एवं 1 अन्य नवनियुक्त होमगार्डों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें 5 आदिवासी संथाल बेटियां और 2 बेटे शामिल हैं। नवनियुक्त होमगार्डों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष एवं अलग झारखंड के 25 वर्ष बाद पहली बार अडवारा के आदिवासी संथाल की 5 बेटियों एवं 2 बेटों का होमगार्ड में नियुक्त होकर ट्रेनिंग कर लेना अपने आप में ऐतिहासिक है। यह भी पढ़ें- UP में 209 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, PET स्कोर वालों को बड़ा मौका उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.