सहारनपुर, जनवरी 12 -- नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कस्बे के अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ऐसे सभी युवाओं के वोट बनवाएं जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उनके वोट भी अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं। विधायक ने लोकतंत्र में मतदान की शक्ति को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है, और हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। प्रोफेसर विकेश चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.