लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में मारवाड़ी समाज के 18 दिवसीय गणगौर पूजा का समापन शनिवार को हुआ। इसमें मारवाड़ी समाज की महिलाओं के द्वारा अपने परंपरिक राजस्थानी वेशभूषा के साथ गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया। एक दूसरों को गुलाल लगाकर और अपनी लोकगीत गीत गाते हुए ठाकुरबाड़ी तलाब गुदरी बाजार लोहरदगा में गणगौर की प्रतिमा को विसर्जन किया। यह गणगौर पर्व होली के दूसरे दिन से अपने घरों पर अविवाहित लड़कियां अपने अच्छे मनचाहे वर की कामना को लेकर और नवविवाहित कन्या अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर अपने मायके में पहला गणगौर की पूजा अर्चना करती है। जो कि 18 दिनों तक चलती है। पूजा के उपरांत मारवाड़ी महिलाओं के द्वारा अपने वेशभूषा और पारम्परिक तरीकों से हर्षोउल्लास और धूमधाम के साथ गणगौर और ईशर जी के प्रतिमा को विसर्जन किया। यह गणगौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.