हरदोई, अप्रैल 14 -- सुरसा। सुरसा क्षेत्र के ढोलिया गांव में हुए तिहरे हत्याकांड को करीब 18 दिन बीत जाने के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अब भी पीएसी का डेरा बना हुआ है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस लगातार गश्त कर ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। गांव में आने-जाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई बाहरी तत्व माहौल बिगाड़ न सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक पुलिस और पीएसी की तैनाती ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.