अटौला में भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, एक दर्जन गिरफ्तार
मेरठ, मई 8 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटोला में भूमि विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हापुड़-किठौर मार्ग स्थित अटोला गांव में प्रजापति व दलित समाज के लोगों में सरकारी भूमि के पट्टे को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को नरेंद्र जाटव अपने परिवार के साथ सरकारी पट्टे की भूमि पर कार्य कर रहा था कि इसी बीच प्रजापति समाज के सचिन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.