मेरठ, मार्च 2 -- मवाना। नगर के अटोरा रोड क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर लौट रहे एक युवक को कुछ हमलावरों ने रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के शोर को सुनकर लोगों के पहुंचने से उसकी जान बच सकी। पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड निवासी नवेद पुत्र फरमान उर्फ भूरा अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े तीन से चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नवेद किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भागा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस पहुंची और उसको मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.