बदायूं, मार्च 27 -- क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका है। अटैना घाट पर गंगा स्नान करने आए एटा जिले के थाना जैथरा के गांव ततरई निवासी 23 वर्षीय सुदेश पुत्र इंद्रपाल अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और चीखपुकार शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार राघव ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पीएसी को बुलाकर गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.