नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- टाइगर श्रॉफ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अटैक के बाद वह खुद ड्राइविंग सीट पर आए। टाइगर श्रॉफ पर रविवार (18 अक्टूबर) की रात हुए हमले ने बॉलीवुड को एक बार फिर दहला दिया। जिस वक्त जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई, तब वह ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठे हुए थे, लेकिन अटैक के बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और खुद ड्राइविंग सीट पर आ गए। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस को बाएं हाथ में गोली लगी है।खुद ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर हमले में ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइव करने का फैसला किया। वह तुरंत फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए और स्टीयरिंग संभालते हुए घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल की तरफ निकल गए। मुंबई पुलिस के मु...