अटेवा प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले, तीन मैचों में दिखा दमदार खेल
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में चल रहे अटेवा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिनभर मैदान पर रोमांच, तेज बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। पहला मैच सुबह 8 बजे इंडियन रेलवे लोको लायंस रोजा और जीआईसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी की टीम 14.2 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। जवाब में इंडियन रेलवे लोको लायंस रोजा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए महज 7.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 102 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की। चंद्र किशोर ने 46 रन बनाकर और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। दूसरा मुकाबला डायमंड टाइटंस रोजा और खुदागंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। डायमंड टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.