शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नॉकआउट दौर के चार मुकाबले खेले गए। दिनभर चले इन मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों के बीच चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहला मुकाबला सुबह डायमण्ड टाइटंस रोजा और केवी वारियर्स के बीच खेला गया। डायमण्ड टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी वारियर्स की टीम दबाव में आ गई और 14.2 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। इस तरह डायमण्ड टाइटंस ने 111 रन से बड़ी जीत दर्ज की। मानिक सिरोही ने 69 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।दूसरा मैच लेख...