कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने दिल्ली में 25 नवंबर को आयोजित पुरानी पेंशन बहाली रैली के दौरान पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर दर्ज प्राथमिकी की प्रति भी जलाई। अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस विरोध में अटेवा व एनएमओपीएस के बैनर तले पूरे देश में एफआईआर की सांकेतिक प्रतियां जलाई गईं। कानपुर में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एफआईआर की प्रतियां जलाईं और सरकार से मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, जिला मंत्री सुनील बाजपेई, मंडलीय मंत्री डॉ यतीन्द्र शर्मा, किरण बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.