कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने पहली अप्रैल को शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। पहली अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन योजना बंद कर नई लागू की गई थी। संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि शिक्षकों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना ही एकमात्र सहारा है क्योंकि एनपीएस तथा यूपीएस योजना सफल नहीं रही हैं। नगर के बीएनएसडी, जीआईसी चुन्नीगंज, डीएवी, एबी विद्यालय और सुभाष स्मारक में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री सुनील बाजपेई, आदर्श माध्यमिक के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, डॉ यतीन्द्र शर्मा, किरण बाला, वरुण यादव, शैलेंद्र वर्मा, राजेंद्र दिवाकर, अक्षय कुमार, बालेन्द्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण, रवि प्रीत पिंकी कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.