इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। शिक्षकों के संगठन अटेवा की ओर से राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों से सेवानिवृत हुए शिक्षकों को एक कार्यक्रम का आयोजन करके सम्मानित किया गया। इनका माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र भेंट किए गए। यह भी कहा गया कि इन शिक्षकों की अनुभव से नई पीढ़ी सीख ले। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के प्राचार्य प्रेमपाल सिंह ने की। उन्होंने सभी सेवानिवृत शिक्षकों से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपना अनुभव नई पीढ़ी को दें, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। संचालन शिव शंकर यादव व मधुर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, स्टेट रिसोर्स पर्सन मीनाक्षी पांडेय, अटेवा की ओर से कुलदीप सैनी, प्रदीप यादव, अजय यादव, लव कुश जाटवानी, राजेश जादौन, अतुल कुमार, संजीव यादव, रईस अहमद, केके यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.