लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने नई पेंशन योजना व यूनिफाइड पेंशन योजना के विरोध में काला दिवस मनाया गया। शिक्षक, कर्मचारी व अटेवा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में विकास भवन सहित विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में शिक्षक-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में महामंत्री मनोज वर्मा व राजेश पाण्डेय, विकास भवन में सीताराम मौर्य, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने फरमान अली व सुरेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में एनपीएस के विरोध में भाग लिया। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश में एनपीएस लागू होने की तिथि को हर वर्ष काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...