बरेली, अप्रैल 2 -- अटेवा के जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन और न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। बताया कि जब तक सरकार पेंशन बहाल नहीं करेगी। अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है, वे किसी भी दशा में एनपीएस स्वीकार नहीं करेंगे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष व एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने एनपीएस को युवाओं के लिए धोखा बताया। जिले के सभी 16 ब्लॉकों के शिक्षक और कर्मचारियों ने अपना-अपना विरोध दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.