आगरा, अगस्त 22 -- अटेवा के बैनरतले शुक्रवार को जनपद के शिक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के साथ अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। साथ ही 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील की गई। जनपद के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। अब तक कोई सकारात्मक निर्णय न होने के कारण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अटेवा के बैनरतले सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों और कर्मचारियों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने सभी साथियों से 25 स...