कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जनपदीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को अकबरपुर स्थित जनपदीय कार्यालय में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव द्वारा इस वर्ष संगठन के आंदोलन की रूपरेखा, वर्ष भर के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई। जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल ने सदस्यों के साथ पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा साझा करते हुए नवीन सदस्यता कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी ने किया। अटेवा का जनपदीय कैलेंडर लॉन्च किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.