अटेवा का लखनऊ में 25 सितंबर को महारैली का एलान
लखनऊ, जुलाई 9 -- पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण, टीईटी अनिवार्यता की समाप्ति को लेकर अटेवा ने आर पार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारियों का जनजागरण यात्रा में समर्थन मिलने के बाद 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। 10 जुलाई से 15 अगस्त तक गोष्ठी, 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी ने कहा शिक्षक और कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.