अटेरना में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फर नगर, जून 8 -- बुढ़ाना। गांव अलीपुर अटेरना में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना रतनपुरी के गांव बडसू निवासी 30 वर्षीय अभिनव सैनी पुत्र राजकुमार की गांव अलीपुर अटेरना में ससुराल है। गांव अलीपुर अटेरना में ही अज्ञात वाहन ने अभिनव की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अभिनव की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। अभिनव की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत यह भी पढ़ें- ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.