मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना, संवाददाता। अटेरना गांव के जंगल में शनिवार रात रजवाहे की पटरी टूट गई। इससे कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आरोप है कि सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग से कोई कर्मचारी पटरी की मरम्मत करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। बता दें, कि अटेरना गांव के जंगल से रजवाहा निकल रहा है जिससे कई गांव के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। शनिवार रात अचानक से रजवाहे की पटरी टूट गई जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। रविवार को दिन निकलने पर किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो मामले का पता चला। देखा कि दूर तक खेतों में पानी भर चुका है। किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। खबर लिखे जाने...