बदायूं, मार्च 1 -- उसहैत, संवाददाता। ग्राम अटेना गंगा घाट पुल पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। हादसे में पिता व दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। सड़क हादसे में त्योहार के मौके पर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अटेना घाट पुल पर थाना उसावां के नगरिया अभय गांव निवासी कौशल पुत्र बृजपाल यादव उम्र 27 वर्ष अपने पिता बृजपाल 55 वर्ष के साथ होली के बतासे (मटूकिया) देने बाइक से फर्रूखाबाद के कंपिल की ओर जा रहे थे। अटेना घाट पुल पर सामने दिशा से आ रहे अजयपाल पुत्र ब्रह्मानंद उम्र 32 वर्ष निवासी गिलौंदा थाना मेरापुर फर्रूखाबाद की बाइक से आमने सामने टकरा गये। दोनों बाइक तेज गति से होने उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.