रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि रामगढ़ के रांची रोड स्थित रोबा कॉलोनी में मां शीतला मंदिर के 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन गुरुवार को भव्य अटूट भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने माता शीतला के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के अनुसार हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी और वार्ड संख्या 7 के पार्षद अविनाश उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रमा शर्मा और कांता सिल्ली ने अतिथियों का...