अटाल रोड पर खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, एक घायल
विकासनगर, सितम्बर 6 -- अटाल रोड पर खिरसू के पास शनिवार को एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार 12 कंट्रोल रूम के माध्यम से वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से वाहन के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान वाहन के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने तत्काल उसका रेस्क्यू कर थाने के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। घायल की पहचान क्रिस पुत्र नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.