अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुए बीएड प्रशिक्षु
गोपालगंज, मई 10 -- हथुआ।जेपी विश्वविद्यालय से संबद्ध हथुआ स्थित महारानी पूनम साही बीएड कॉलेज के 50 सदस्यीय शैक्षिक दल पंजाब का भ्रमण किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक तिवारी ने बताया 5 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण दल ने इस दौरान प्रथम दिन स्वर्ण मंदिर,जलियांवाला बाग़ का भ्रमण किया। दूसरे दिन भ्रमण दल के सभी सदस्य भारत-पाक सीमा अटारी-बाघा बॉर्डर पहुंचे। जहां बीटिंग रिट्रीट समारोह में सम्मानित हुए। प्राचार्य डॉ. तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय के लिए यह एक गौरव पूर्ण ऐतिहासिक दिन था। बीएसएफ के अधिकारियों ने महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को समारोह में प्रतिभाग करने का सुअवसर प्रदान किया। सभी प्रशिक्षु लगभग 50 हज़ार दर्शकों से खचा खच भरे स्टेडियम में भारत- पाक पथ पर भारत माता की जय,हिन्दुस्तान जिंदाबाद एवं वन्दे मातरम् जैसे गगन भेदी नारों के बीच राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.