चंडीगढ़, जनवरी 20 -- पाकिस्तान से सटे राज्य पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस उर्फ मनी सूरमा को मार गिराया है। यह मुठभेड़ अटारी बॉर्डर के पास हुई है। पुलिस ने गैंगस्टर मनी प्रिंस को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 50 मामले दर्ज थे। कुछ दिन पहले गैंगस्टर मनी प्रिंस के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। तब उसके पैर में गोली लगी थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। प्रिंस को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह अस्पताल से भी चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी सुरक्षा में तैनात पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.