औरैया, दिसम्बर 23 -- अजीतमल। कस्बा अटसू में वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाकर बहुमंजिली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के आरोपों को लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है। रविवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विरोध में करीब आधा सैकड़ा लोगों ने मंडी परिसर में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चकबंदी वर्ष 1999 से पूर्व से ही गाटा संख्या 351 मोजा अटसू आबादी हेतु सुरक्षित है। इसी गाटा के पूर्वी भाग में हरिजन समाज के निर्बल वर्गों तथा पश्चिमी भाग में अन्य वर्गों को दुकानों के लिए भूमि आवंटित की गई थी। इन दुकानों पर कई दशकों से लोग अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इस भूमि पर लाखों रुपये की लागत से टिनशेड और पक्का चबूतरा भी बना हुआ है, जो अटसू की प्रसिद्ध सब्जी मंडी के रूप में जाना जाता है। स्थानीय किसान और दुकानदार बताते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.