औरैया, फरवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौराहे के समीप सोमवार को तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भूरे पुत्र भूप सिंह व राम पुत्र अजय निवासी केशवपुर, फफूंद बाइक से बाबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार संतोष कुमार पुत्र जगराम निवासी रसूलपुर कलां से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.