शाहजहांपुर, मार्च 19 -- शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। गुरुवार सुबह एक ट्रक सीतापुर की ओर से बरेली की ओर जा रहा था। तभी रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया पुल के नीचे उतरते ही उसका टायर फट गया। ट्रक चालक ने ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से आए दो बाइक सवार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। दोनो गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा जहां पर डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के अनुसार उसका नाम मोहसिन पुत्र अनीश मियां उम्र करीब 22 वर्ष निवासी लीची बाग चमेली बगिया थाना किला जनपद बरेली है। वही उसका दूसरा साथी भी गंभीर घायल है। उसका उपचार चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.