बलिया, दिसम्बर 31 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मंगलवार को सिकंदरपुर कस्बा स्थित एक निजी पैलेस में 'अटल स्मृति' सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने संयुक्त रूप से पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी व पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अंसारी ने कहा कि पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भारतीय राजनीति के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और संवेदनशीलता का माध्यम बनाया। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.