लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- शहर के एक बारात घर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और विधायक अमन गिरि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। विधायक अमन गिरि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई कालजयी पुरुष, अखंड भारत के शिल्पकार, प्रखर राजनेता, पत्रकार और महान विचारक थे। उन्होंने भारत रत्न की गरिमा को अपने आचरण और व्यवहारिकता से सार्थक किया तथा देश के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया। अटल जी के कार्यकाल में संचार क्रांति, एक्सप्रेस-वे, भारतीय रेल मार्गों का विस्तार, ओजस-तेजस जैसे रक्षा एवं अंतरिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.