जमुई, फरवरी 11 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि मंगलवार को पटना स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम बिहार आगमन पर भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मन की बात कार्यक्रम के 130 एपिसोड के उपलक्ष्य में पूरे बिहार के 223 मंडल अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों सम्मानित किया गया। इस सूची में जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, पवन कुमार एवं कन्हैया कुमार सिंह का नाम शामिल होना जिले के लिए गौरव का विषय बना। इन तीनों मंडल अध्यक्षों को सम्मान मिलने से जमुई जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.