आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम ने उन्हें मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन के छात्र संगम यादव, ओम कुमार और छात्र अंशिका यादव ने प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शंकर प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, सह नोडल अधिकारी अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.