कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। नवसंवत्सर पर अटल विचार मंच ने जन-जन तक सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाने को चौराहों पर भगवा ध्वज का वितरण किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव शुक्ल ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतिविंब है। भगवा ध्वज त्याग, तपस्या और विजय का प्रतीक है। यहां राजू वाजपेयी, सोमनाथ तिवारी, अमित बाजपेई, पीएन दीक्षित, राजेश मिश्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...