बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के तहत अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना (एसएपीएसआरसी) संचालित की जा रही है। योजना के तहत जिले में वृद्धजनों के लिए चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं व स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित वरिष्ठ कल्याण समिति संस्था व एनजीओ का चयन करेगी। शनिवार को सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि इच्छुक गैर-सरकारी संगठनों और स्वैच्छिक संगठनों की ओर से जिला समाज कल्याण में अपने प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाली संस्था के पास सोसायटी पंजीकरण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। संस्था का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता, नीति आयोग के एनजीओ दर्पन पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए। इसके अलावा एक जुलाई ...