कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। जनपद में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपदीय कार्ययोजना लागू की गई है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अटल वयो अभ्युदय योजना की उपयोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिये राज्य कार्ययोजन के क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जनपदीय जागरूकता व सामुदायिक जुड़ाव समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जायेगा। इसमें बीपीएल कार्डधारक, अंत्योदय कार्डधारक, निराश्रित वृद्धजन व वृद्धाश्रम में...