लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता देवपुर पारा स्थित एलडीए की अटल नगर आवासीय योजना के 02 बीएचके के 634 फ्लैटों का शुक्रवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुई लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गयीं, जिसका यू-ट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया गया। एलडीए द्वारा इस पूरी प्रक्रिया में बरती गयी पारदर्शिता की लोगों ने खूब सराहना की। एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि देवपुर पारा में लांच की गयी अटल नगर आवासीय योजना में 01 बीएचके और 02 बीएचके के फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत 9.82 लाख रूपये से शुरू है। 2299 लोगों को मिला अपना आशियाना अटल नगर योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 2 दिसम्बर, 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.