आगरा, मार्च 21 -- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य जांच और औषधि वितरण की सुविधा मिलेगी। शिविरों में बीपी, शुगर, डिमेंशिया, अर्थराइटिस सहित अन्य रोगों की जांच होगी। प्रत्येक शिविर में कम से कम 50 लाभार्थियों की सर्जरी का लक्ष्य है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव बढ़ाने की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.