लखनऊ, जुलाई 15 -- रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) अब सिर्फ मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को संबद्धता देने तक सीमित नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय जल्द ही अपना मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही मरीजों को किफायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा भी मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ. अमित देवगन ने साझा की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में शुरुआती चरण में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से प्रदेश में योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और चिकित्सा शि...