लखनऊ, जुलाई 11 -- -31 प्रतिशत छात्रों को उपाधि मिलेगी

उपाधि प्रदान करने वाले विद्यार्थियों की संख्या -11053 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी छात्राओं की संख्या 7618 लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह में 15 जुलाई को होगा। इसमें प्रदेश भर के एमबीबीएस, एमडी, एमएस, नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स के मेधावियों को उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। 55 मेधावियों को गोल्ड व सिलवर मेडल से नवाजा जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंच पर 25 मेधावियों को मेडल से सम्मानित करेंगी। यह जानकारी शनिवार को कुलपति डॉ. अमित देवगन ने पत्रकार वार्ता में दी।

छात्राओं की उपस्थिति कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा देखने को मिलेगा। डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 69 प्रत...