लखनऊ, अप्रैल 9 -- वेतन निर्धारण में गड़बड़ियों के गंभीर आरोप शासन ने विवि प्रशासन से रिपोर्ट तलब कीलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों के वेतन निर्धारण में गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रतिनियुक्ति पर तैनात डॉक्टरों को उनके मूल मेडिकल संस्थान की तुलना में लगभग दोगुना वेतन दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शासन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को दोबारा पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब की है।जिन डॉक्टरों को उनके मूल संस्थानों में करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा था, उन्हें अटल यूनिवर्सिटी में तैनाती के बाद 4.5 लाख रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। जबकि यूनिवर्सिटी में मुख्य रूप से प्रवेश परीक्षा, परिणाम और संबद्धता जैसे प्रशासनिक कार्य ही होते हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों को सुपर स्पेशियलिटी स्तर का वेतन...