लखनऊ, अप्रैल 20 -- अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों को लगभग दोगुना वेतन देने के मामले की जांच पूरी हो गई। जांच कमेटी ने कुलपति डॉ. अमित देवगन को रिपोर्ट सौंप दी। कुलपति ने शासन को रिपोर्ट सुपुर्द कर दी है। इससे यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टर व अधिकारियों में खलबली मच गई है। प्रदेश के मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। अभी तक 279 नर्सिंग, 65 मेडिकल कॉलेज, 16 डेंटल और 47 पैरामेडिकल कॉलेज संबद्ध हैं। समाज सेवी राज मोहन सक्सेना ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत शासन को पत्र लिखकर शिकायत की थी। जिसमें दूसरे मेडिकल संस्थान से अटल यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टरों को अलग-अलग विभागों में डीन के पद पर तैनाती दी गई है। इनके वेतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.