अटल भवन के पास स्थापित होगा नया नलकूप
कन्नौज, जून 20 -- छिबरामऊ। नगर के सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर के पास अटल भवन के निकट नगरपालिका परिषद द्वारा नया नलकूप स्थापित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य पिछले कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे करीब आधा दर्जन मोहल्लों को राहत दिलाना है। पालिका प्रशासन ने इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगरपालिका का ट्यूबवेल नंबर-12, जो मोहल्ला भैनपुरा में स्थित है, उसकी बोरिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसके चलते सौरिख रोड स्थित ओवरहेड टैंक तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस टैंक को भरने के लिए दो नलकूप लगाए गए थे, लेकिन एक नलकूप के बंद हो जाने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नलकूप खराब होने के कारण मोहल्ला भैनपुरा, सराफान, नई बस्ती, बजरिया, रोडवेज बस स्टैंड सहित आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.