कन्नौज, दिसम्बर 25 -- कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान सदर तहसील परिसर में उनके जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अटल के प्रेरणादायी ध्येय वाक्यों एवं दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक तथा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। दोनों नेताओं सहित पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अटल जी के राष्ट्रसेवा से जुड़े अद्भुत क्षणों को नमन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार और एक सोच थे। वे राजनीति से ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.