भभुआ, दिसम्बर 25 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा की जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय परसियां में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को मनायी गयी। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल एक विचार, संस्कार और कुशल संगठन कर्ता थे। उनके विचार भारत के कण-कण में आज भी विराजमान है। अटल जी देश ही नहीं विश्व के मानचित्र पर जीवन जीने और राष्ट्र और समाज के प्रति कुशल नेतृत्व कैसे किया जाता है, इसका प्रेरणा स्रोत थे। जिलाध्यक्ष ने कहा अटल जी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्हें युग पुरुष बताते हुए उनके वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.