सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युगद्रष्टा नेता थे। उनके राजनीतिक जीवन में अनेक अवसर ऐसे आए जब न केवल पक्ष, बल्कि विपक्षी दलों ने भी उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। विधायक राजीव गुम्बर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश की शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सेनाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.