फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में अगले महीने से किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यहां निशुल्क डायलिसिस सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत दो सप्ताह के भीतर डायलिसिस यूनिट स्थापित कर संचालन शुरू करने के आदेश दिए हैं। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किडनी मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.