अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष : केदार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला कार्यालय में काव्यांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और युगपुरुष थे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि वे कुशल राजनेता के साथ प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि भी थे। उनका राष्ट्र प्रथम का विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। यह भी पढ़ें- अररिया: अटल जी व्यक्ति नहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.